स्वतन्त्रता आन्दोलन में संघ स्वयंसेवकों की भूमिका
भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में संघ स्वयंसेवकों की भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अज्ञानतावश नहीं जानने वाले या राजनैतिक कारणों से जानना नहीं चाहने वाले लोग कई बार संघ की भारत के स्वाधीनता संग्राम की यात्रा में क्या भागीदारी रही – यह विषय खड़ा करते हैं | आशा है निम्नोक्त बिन्दुओं को पढने के बाद किसी की भी अंतरात्मा में फिर कभी यह प्रश्न नहीं आएगा | संघ संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन के तो अनेकों प्रसंग स्वाधनीता संग्राम में बाल्यकाल से ही उनकी सक्रियता की गाथा कहते हैं | फिर चाहे वो 1897 में महारानी विक्टोरिया के राज्यारोहण के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अंग्रेजी शासन द्वारा उनके नीलसीटी हाई स्कूल में बंटी मिठाई को कूड़ेदान में फेंक देने की घटना हो , 1901 में एडवर्ड सप्तम के इंग्लैंड के राजा बनने के प्रसंग पर एम्प्रेस मिल (नागपुर) में आयोजित आतिशबाजी कार्यक्रम में नहीं जाने का संदर्भ हो, रिसले सर्कुलर के अनुसार वन्दे मातरम् पर प्रतिबन्ध के चलते 1910 में अपने स्कू...